Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इनका भी 22 नवंबर को मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था, रेफर किए जाने वाले मरीजों में बोचहां थाना के एतवारपुर की नगीना खातून, कुढ़नी थाना क्षेत्र के छोटा सुमेरा के अकलू राम और पूर्वी चंपारण पकड़ी दयाल के राम अवध शर्मा है, सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर को जिन 65 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था, उनमें यह 3 लोग भी शामिल थे इनसे मोबाइल पर संपर्क किया गया था, जिसमें इन लोगों ने आंखों में तकलीफ होने की बात कही थी, जिसके बाद इन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्रारंभिक जांच के बाद इन्हें एंबुलेंस से भेजा गया।
- सिवान में पुलिस-बदमाश आमने-सामने: मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली
- शराब तस्करों की स्कॉर्पियो ने बीएमपी जवान को कुचला, हुई मौत
पटना आईजीआईएमएस इलाज की समुचित और आधुनिक व्यवस्था है, वहां पर मरीजों के आंखों को भी बचाया जा सकता है इसलिए मरीजों को एसकेएमसीएच में नहीं भेज कर सीधे पटना भेजा गया है, इनका इलाज सरकारी खर्च में किया जाएगा।
- बिहार में अब हर शिक्षक के वेतन की होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
- 98 लाख के संदिग्ध भुगतान की जांच में नया मोड़, DPO और ऑपरेटर से पूछताछ, फर्जी शिक्षिका की आईडी के जरिए सरकारी राशि के भुगतान का आरोप
पीड़ित मरीज नगीना खातून ने बताया कि ऑपरेशन कराने के बाद घर चली गई थी जिसके बाद सिर और आंख में तेज दर्द शुरू हो गया, दर्द असहनीय था, घर के सभी लोग परेशान हो गए आंख से मवाद आने लगा था, उनके स्वजन दोबारा जब मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल पहुंचे तो बताया गया कि अस्पताल बंद है, जहां इलाज नहीं होगा इसके बाद लोग घर चले गए, अब वह किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में जाने की बात सोच रहे थे, इस दौरान सदर अस्पताल से कॉल आ गया जिसके बाद सीएस की पहल पर पटना जा रहे हैं।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
वही सीएस ने बताया कि आईजीआईएमएस के डॉक्टर से उनकी बात हुई है, बताया गया है कि 2 मरीजों की आंखों की रोशनी दोबारा से आ जाएगी उनके आंखों का कॉर्निया बदला जाएगा, यह अच्छी खबर है वही सभी मरीजों से संपर्क हो गया है, जैसे जैसे मरीज आ रहे हैं, उन्हें पटना भेजा जा रहा है, इसके अलावा अन्य जिलों के सिविल सर्जन से भी संपर्क किया गया है, हर स्तर पर पहल जारी है।
- राजगीर में बिहार-यूपी की रणजी भिड़ंत आज से, रिंकू सिंह पर रहेंगी सबकी नजरें 1121 करोड़ के स्टेडियम में पहली बार एलीट ग्रुप का मुकाबला
- दिल दहला देने वाली वारदात: जमानत पर छूटे पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, हादसा बताने की कोशिश

