Bihar: औरंगाबाद जिले के बारूण थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों शादी का प्रलोभन देकर बाद में शादी से इनकार करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद युवती द्वारा बारूण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें पुलिस ने 14 अक्टूबर को राजकुमार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तब से वह जेल में बंद था जिसके बाद दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद दोनों प्रेमी युगल की शादी कराने का फैसला लिया गया, शनिवार की सुबह पुलिस हिरासत में मंडल कारा से व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में प्रेमी युगल की शादी कराई गई इस दौरान पुलिस और अधिवक्ता मौजूद थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- हल्दी समारोह में बवाल: युवती से कथित छेड़खानी के विरोध पर चली गोली, युवक गंभीर घायल; तीन गिरफ्तार
- एक लीटर दूध के पैसों पर खूनी विवाद: 65 वर्षीय किसान की ईंट से हत्या
मंदिर के पुजारी ने मंत्र पढ़कर दोनों की शादी कराई और सिंदूरदान के बाद शादी की रस्म को पूरा कराया, दोनों का अंतरजातीय शादी देखने के लिए पुलिस अधिवक्ता कोर्ट पहुंचे, ग्रामीणों की भीड़ मंदिर के बाहर लगी थी जब शादी संपन्न हुई तब पुलिस ने भीड़ को हटाया, वही शादी के बाद दोनों पूरी जीवन एक साथ रहने की बात कही साथ ही शादी से पहले जो कुछ हुआ था उसे भूलते हुए दोनों के मंदिर से शादी हुई है।
- थाने में केस डायरी लिखने वाला दलाल गिरफ्तार, 10 पुलिस अधिकारी निलंबित, डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी की छापेमारी में खुला बड़ा खेल
- सहरसा में देर रात घर में घुसकर विवाहिता की हत्या, जमीन विवाद की रंजिश में वारदात से सनसनी
दोनों पक्ष के अधिवक्ता रणधीर कुमार सिंह, अकमल हसन, मुकेश कुमार एवं सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि युवक ने युवती के साथ पहले प्यार किया फिर शादी का प्रलोभन देकर बाद में शादी से इंकार कर दिया, स्थिति यह हुई की युवती को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा, बाद में युवती द्वारा बारूण थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके पास 14 अक्टूबर को गिरफ्तार कर युवक को जेल भेज दिया गया, तब से युवक जेल में बंद था।
- जमीन विवाद में आर्मी जवान पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, ट्रामा सेंटर में भर्ती; पुलिस ने दर्ज किया फर्द बयान
- घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मौत को लेकर उठे सवाल; पुलिस जांच में जुटी
जिसके बाद समझौते के आधार पर अब जमानत याचिका दायर की गई है, अब कोर्ट से युवक को जमानत मिलेगी और जेल से बाहर आएगा, फिलहाल शादी की बाद युवक मंडलकारा भेज दिया गया है।
- जमीन विवाद में चली गोली, कट्टा-खोखा के साथ युवक गिरफ्तार; भभुआ पुलिस की कार्रवाई
- भभुआ सदर अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

