Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुन्ना राम के अनुसार, शोर सुनकर उनकी भतीजी चांदनी कुमारी बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपितों ने उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान चांदनी का दाहिना हाथ टूट गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उर्मिला देवी ने चांदनी के गले से सोने का लॉकेट भी छीन लिया। घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को चैनपुर थाना पहुंचाया,
जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उपचार के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।