Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पैसे मांगने पर भड़का विवाद
पीड़िता बेचना देवी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने गांव के कुछ लोगों से अपनी मजदूरी का पैसा मांगा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि रवि पटेल, दिलीप पटेल, सुजीत पटेल और पिंटू पटेल समेत अन्य लोग उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।
बीच-बचाव करने पहुंचे बच्चों को भी पीटा
शोर सुनकर बेचना देवी की पुत्री पिंकी कुमारी और पुत्र पंकज कुमार मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई बेचना देवी को भी नहीं बख्शा गया और तीनों को बेरहमी से पीटा गया।
बेटी की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
मारपीट में तीनों घायल हो गए। खासकर पिंकी कुमारी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना के दौरान उनके गले में पहना सोने का लॉकेट भी गायब हो गया।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
घायल अवस्था में तीनों चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस मामले में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।