Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी के समीप समेकित जांच पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया है, कफ सिरप वाहन में बने तहखाने में छुपा कर रखा गया था, पुलिस ने वाहन में सवार दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें सोमवार को भभुआ भेज दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे संबंधित जानकारी लेने पर मोहनिया के थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट पर बने वाहनों की जांच की जा रही है। रविवार की रात एंटी लिकर टास्क फोर्स, मद्य निषेध विभाग एवं थाना पुलिस संयुक्त रुप से यूपी के तरफ से आ रहे वाहनों की जांच कर रही थी, इसी दौरान यूपी के तरफ से आ रही एक पिकअप को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद हुआ, पिकअप में बने तह खाने से 102 पैकेट में 2550 सीसी कफ सिरप को छुपा कर रखा गया था।
- मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी
- ट्रांसफार्मर के पास घास काटना पड़ा भारी, करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
पुलिस पिकअप में सवार ग्राम प्राणपुर, थाना रानी नगर मुर्शीदाबाद निवासी शहाबुद्दीन मंडल के पुत्र इमरान हुसैन एवं राजद पड़ाव, थाना रानी नगर, मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल निवासी जियरलुल इस्लाम के पुत्र मुरसलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है, इनसे दवा से संबंधित कागजात की मांग की गयी।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
लेकिन इन लोगों के पास कोई कागजात नहीं थे, इससे जाहिर है की कारोबारी कालाबाजारी के लिए अवैध कफ सिरप को पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे, पिकअप में सवार दोनों कारोबारियों को भभुआ जेल भेज दिया गया, जब्त कफ सिरप के बारे में ड्रग इंस्पेक्टर को जानकारी दी गयी है, उनके स्तर से इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।
- आधी रात धधक उठा घर, पिता और भांजी की मौत; 16 वर्षीय किशोरी गंभीर
- औरंगाबाद में सीएसपी संचालक पर अपराधियों का हमला, जांघ में गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे

