Home चैनपुर भदौरा गांव में शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, महिला...

भदौरा गांव में शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

कैमूर: भदौरा गांव में शराब बिक्री की शिकायत पर महिला गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में शराब की बिक्री को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान भदौरा निवासी सोशीला देवी, पति शिवपरसन बिंद के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में शराब की बिक्री किए जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। ग्रामीणों का आरोप है कि सोशीला देवी को कई बार शराब बेचने से मना किया गया, लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से यह कारोबार जारी था। विरोध करने पर विवाद और झगड़े की स्थिति उत्पन्न होने की बात भी ग्रामीणों ने कही है। लगातार परेशानी से तंग आकर दर्जनों ग्रामीण चैनपुर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल भदौरा गांव पहुंचकर महिला के घर की तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान घर से शराब बरामद नहीं हुई।

इसके बाद ग्रामीणों ने महिला के घर के आसपास खोजबीन की, जहां से ब्लू लाइम ब्रांड के आठ टेट्रा पैक बरामद होने की बात सामने आई। ग्रामीणों ने बरामद शराब पुलिस को सौंप दी। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में महिला की ओर से उनके साथ विवाद किया गया और देख लेने की धमकी दी गई। इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना और उनके द्वारा शराब बरामद कर पुलिस को सौंपे जाने के बाद कार्रवाई की गई। शराब तस्करी के मामले में सोशीला देवी को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Exit mobile version