Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में शनिवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का उद्भेदन कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांद थाना क्षेत्र के पतेसर गांव निवासी भोला चौहान के पुत्र प्रिंस कुमार, बालखेंद्र चौहान के पुत्र गोविन्द चौहान एवं भोला चौहान की पत्नी आनंदी देवी तथा सिरहिरा गांव निवासी नंदू साह के पुत्र परवेज साह के रूप में हुई है।
इस संबंध में चांद थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। भेलाडीह गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी किए गए डीजे के सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल चेकअप कराने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।