Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृत बच्ची की पहचान भगवानपुर गांव निवासी गोपाल साह की पुत्री सृष्टि कुमारी उर्फ अनीता के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। इस संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद आसपास के इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल बच्ची को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।



