Home रोहतास दोस्ती हुई शर्मसार: मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, काजीपुरा...

दोस्ती हुई शर्मसार: मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, काजीपुरा में सनसनी”

सासाराम में युवक की गोली मारकर हत्या, काजीपुरा में सनसनी

Bihar: रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान काजीपुरा निवासी 35 वर्षीय अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलु के रूप में हुई है, जो स्थानीय सामाजिक गतिविधियों और पूजा समिति से भी जुड़े हुए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे काजीपुरा स्थित शिव मंदिर के पास कुछ युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने अभिषेक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर में कई गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने के बाद सासाराम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने कई महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार और सदर डीएसपी-1 विप्लव कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के पीछे आपसी विवाद, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

Exit mobile version