Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुवार सुबह वह अपनी बाइक से बैंक जा रहे थे। इसी दौरान जलीलपुर के पास सामने से आ रही थार वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमित कुमार को तत्काल थार वाहन से ही रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
बाद में पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया। चूंकि घटना राजपुर थाना क्षेत्र में हुई थी, इसलिए आगे की कार्रवाई के लिए मामला राजपुर पुलिस को सौंप दिया गया।
रामगढ़ थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल थार वाहन को रामगढ़ स्थित दुर्गा चौक के पास ब्लॉक परिसर से जब्त कर लिया गया है। वाहन के मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद बैंक कर्मियों और मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में भी मातम का माहौल है।