Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कनीय विद्युत अभियंता शंभू कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एक टीम गठित की गई। इस टीम में क्षेत्रीय कर्मी पन्नालाल सिंह और धर्मेंद्र कुमार सिंह भी शामिल थे। अभियान के दौरान सबसे पहले बढ़ौना गांव में छापेमारी की गई, जहां राज नारायण सिंह (पिता- स्व. पंचवन सिंह) को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। उनके ऊपर ₹52,201 का आर्थिक दंड लगाया गया।
इसके बाद टीम ने सेमरिया गांव में कार्रवाई करते हुए अवधेश सिंह (पिता- स्व. रजन सिंह), कुंवर सिंह (पिता- स्व. रजन सिंह) तथा रामजन्म चौधरी (पिता- स्व. वंशी चौधरी) को भी बिजली चोरी करते हुए पाया। तीनों पर भी ₹52,201-₹52,201 का जुर्माना लगाया गया। विद्युत विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे पीवीसी तार को मौके पर काटकर जब्त किया गया तथा पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में तैयार की गई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग के आवेदन के आधार पर चारों आरोपितों के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।