Homeचैनपुरबिजली चोरी पर विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार उपभोक्ताओं पर ₹2.08...

बिजली चोरी पर विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार उपभोक्ताओं पर ₹2.08 लाख का जुर्माना, केस दर्ज

कैमूर: बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, चार उपभोक्ताओं पर ₹2.08 लाख जुर्माना, चैनपुर थाने में केस दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए चार उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। विभाग ने सभी आरोपितों पर कुल ₹2,08,804 का जुर्माना लगाया है और उनके खिलाफ चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

कनीय विद्युत अभियंता शंभू कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एक टीम गठित की गई। इस टीम में क्षेत्रीय कर्मी पन्नालाल सिंह और धर्मेंद्र कुमार सिंह भी शामिल थे। अभियान के दौरान सबसे पहले बढ़ौना गांव में छापेमारी की गई, जहां राज नारायण सिंह (पिता- स्व. पंचवन सिंह) को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। उनके ऊपर ₹52,201 का आर्थिक दंड लगाया गया।

इसके बाद टीम ने सेमरिया गांव में कार्रवाई करते हुए अवधेश सिंह (पिता- स्व. रजन सिंह), कुंवर सिंह (पिता- स्व. रजन सिंह) तथा रामजन्म चौधरी (पिता- स्व. वंशी चौधरी) को भी बिजली चोरी करते हुए पाया। तीनों पर भी ₹52,201-₹52,201 का जुर्माना लगाया गया। विद्युत विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे पीवीसी तार को मौके पर काटकर जब्त किया गया तथा पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में तैयार की गई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग के आवेदन के आधार पर चारों आरोपितों के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments