Home चैनपुर बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में छापेमारी; छह लोगों पर...

बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में छापेमारी; छह लोगों पर जुर्माना और केस दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए दो गांवों में छापेमारी की। इस दौरान छह उपभोक्ताओं को अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। सभी पर जुर्माना लगाने के साथ उनके खिलाफ चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsचैनपुर विद्युत कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से सहायक विद्युत अभियंता (परियोजना) संतन कुमार कौशल के नेतृत्व में विभागीय टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सबसे पहले सिकंदरपुर गांव में लाल मुनीराम (पिता स्व. लालधारी राम) के घर छापेमारी की गई। उनका बिजली कनेक्शन 24,702 रुपये बकाया रहने के कारण पहले ही काट दिया गया था, लेकिन वे टोका फंसाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। इस पर उन पर 5,152 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके बाद सिकंदरपुर में ही फिरोज शाह (पिता स्व. अमीन शाह) के घर छापेमारी की गई, जहां मीटर बायपास कर बिजली चोरी की जा रही थी। विभाग ने उन पर 22,350 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं जिगना गांव में मुन्ना यादव, रामनाथ यादव, राजेश राय और कांत राय को बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। इन चारों उपभोक्ताओं पर 33,511-33,511 रुपये का जुर्माना लगाया गया। छापेमारी के दौरान बिजली चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे पीवीसी तार को काटकर साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया। इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग के आवेदन के आधार पर छह उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version