Home चैनपुर चैनपुर: अलग-अलग गांवों में विद्युत चोरी पर छापेमारी, आठ उपभोक्ताओं पर ₹3.94...

चैनपुर: अलग-अलग गांवों में विद्युत चोरी पर छापेमारी, आठ उपभोक्ताओं पर ₹3.94 लाख जुर्माना

जब्त मीटर

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर आठ उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। सभी पर कुल ₹3,94,051 का जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभियंता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह छापेमारी भभुआ सहायक विद्युत अभियंता ग्रामीण मोहम्मद इमरान अंसारी के नेतृत्व में की गई। टीम में चैनपुर कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी शामिल रहे।

अलग-अलग गांवों में कार्रवाई

विद्युत कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह ने चैनपुर थाने में दिए गए आवेदन में बताया कि छापेमारी के दौरान कई उपभोक्ताओं को मीटर बायपास और अवैध कनेक्शन के जरिए बिजली चोरी करते पाया गया।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”54″ order=”desc”]

ग्राम लोदीपुर

माधुरी देवी (पति इंद्रजीत गौड़) – ₹26,814 का जुर्माना।

धर्मशिला कुमारी (पति स्व. विजय सिंह) – ₹40,344 का जुर्माना।

बलिराम बिंद (पिता स्व. दूधनाथ बिंद) – ₹14,813 का जुर्माना।

ग्राम शाहेबाहे

बलिराम बिंद (दूसरा घर) – ₹17,420 जुर्माना + ₹12,411 बकाया = कुल ₹29,831।

ग्राम भगवतीपुर

बिगाऊ बिंद (पिता सराहु बिंद) – ₹15,847 का जुर्माना।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”74″ order=”desc”]

ग्राम करजांव

जीटलाल राम (पिता बूटई राम) – ₹50,756 जुर्माना + ₹11,045 बकाया = कुल ₹61,801।

बब्बन राम (पिता लालू राम) – ₹94,622 जुर्माना + ₹23,341 बकाया = कुल ₹1,17,963।

बुटई राम (पिता वासुदेव राम) – ₹1,33,435 जुर्माना + ₹17,438 बकाया = कुल ₹1,50,873।

कुल ₹3.94 लाख की वसूली

इस तरह छापेमारी में पकड़े गए आठ उपभोक्ताओं पर कुल ₹3,94,051 का जुर्माना लगाया गया है।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

इस संबंध में जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”98″ order=”desc”]

Exit mobile version