Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि दुर्गावती नदी से जुड़ी कठनहिया में इन दिनों बाढ़ का पानी काफी बढ़ गया है। गांव की ओर जाने वाली सड़क के छलका के ऊपर से भी पानी का तेज बहाव हो रहा है। इसी दौरान सुभाष पानी पार कर निकलने का प्रयास कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी मिली तो किशोर की तलाश शुरू की गई।
काफी प्रयास के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने कठनहिया से सुभाष का शव बाहर निकाला। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरी मुसहर बस्ती में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम से संबंधित आवश्यक कागजी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के कारण कठनहिया और आसपास के रास्तों पर पानी का दबाव बढ़ गया है, जिससे आवागमन के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है।



