Homeचैनपुरशराब तस्करी के मामले में फरार आरोपी बबलू यादव चढ़ा पुलिस के...

शराब तस्करी के मामले में फरार आरोपी बबलू यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे

चैनपुर में शराब तस्करी मामले का फरार आरोपी बबलू यादव गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब दो सप्ताह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धरहरा गांव निवासी गोरख यादव के पुत्र बबलू कुमार उर्फ बबलू यादव के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को सरैया नहर मोड़ के समीप शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चैनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे, जबकि एक आरोपी कुंदन कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 180 पीस ब्लू लाइम देसी शराब बरामद की गई थी। मौके से फरार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार और बबलू कुमार उर्फ बबलू यादव के रूप में हुई थी।

घटना के बाद पुलिस ने तीन शराब तस्करों और दो लाइनरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में पुलिस को बबलू यादव के संबंध में गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार बबलू यादव को थाना लाने के बाद मेडिकल जांच कराई गई और इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments