Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कैसे हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, रविवार को बरकट्टा गांव में साप्ताहिक बाजार लगता है। दोनों युवक जरूरी सामान खरीदने के लिए बाइक से वहां गए थे। बाजार से लौटते समय गांव से कुछ दूरी पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर अभिलाष चंद्रा ने संतोष उरांव की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इसी दौरान कैलाश उरांव ने दम तोड़ दिया।
परिवार में मचा कोहराम
मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि लव यादव भी अस्पताल पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
