Home कुदरा जीटी रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक...

जीटी रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां अनुमंडल अंतर्गत कुदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सकरी गांव के पास जीटी रोड पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमृतक की पहचान रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के बैसपुरा गांव निवासी 43 वर्षीय मनोज कुमार राय के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी मुन्ना पटेल के रूप में की गई है। दोनों आपस में जीजा-साले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार राय अपने साले मुन्ना पटेल के साथ बाइक से कुदरा बाजार गए थे। लौटते समय रात में सकरी गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मनोज कुमार राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुन्ना पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी एंबुलेंस द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनोज कुमार राय को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मुन्ना पटेल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। मामले में मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। पुलिस अज्ञात ट्रक की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version