Home चैनपुर बैंक लोन नहीं चुकाना पड़ा भारी: चैनपुर पुलिस ने वारंटी तीन ऋण...

बैंक लोन नहीं चुकाना पड़ा भारी: चैनपुर पुलिस ने वारंटी तीन ऋण बकायेदारों को भेजा जेल

कैमूर बैंक ऋण बकाया मामला: चैनपुर पुलिस ने तीन वारंटी ऋण बकायेदारों को किया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बैंक ऋण बकाया मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर गिरफ्तारी की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार लोगों में लोहरा गांव निवासी संजय यादव (पिता कांता सिंह यादव), बब्बन यादव (पिता मिठाई यादव) तथा महुला गांव निवासी विनोद कुमार सिंह (पिता रामकुमार सिंह) शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों ने पंजाब नेशनल बैंक, हाटा शाखा से ऋण लिया था, लेकिन तय समय सीमा में भुगतान नहीं किया। लगातार बकाया रहने के कारण मामला न्यायालय पहुंचा, जहां से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।

बताया गया कि संजय यादव पर ₹1,36,783, बब्बन यादव पर ₹2,75,079 और विनोद कुमार सिंह पर ₹4,48,577 का ऋण बकाया है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीनों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version