Home कैमूर स्कूल जाते वक्त हादसा: आंगनबाड़ी सेविका की मौत, टूटे पोल से फिसली...

स्कूल जाते वक्त हादसा: आंगनबाड़ी सेविका की मौत, टूटे पोल से फिसली बाइक

कैमूर सड़क हादसा: आंगनबाड़ी सेविका की मौत, टूटे बिजली पोल से फिसली बाइक

Bihar: कैमूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आंगनबाड़ी सेविका की जान चली गई। घटना भभुआ अनुमंडल के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियाबंध गांव के पास की है, जहां सुबह ड्यूटी पर जा रही महिला दुर्घटना का शिकार हो गई। मृतिका की पहचान हथियाबंध गांव निवासी 51 वर्षीय रेनू देवी, पति अंगद तिवारी के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बताया जाता है कि वह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के पद पर कार्यरत थीं और रोज की तरह सुबह करीब 6 बजे पढ़ाने के लिए निकली थीं। परिजनों के अनुसार, रेनू देवी अपने भतीजे दीपक तिवारी के साथ बाइक से केंद्र जा रही थीं। इसी दौरान खानेठी और हथियाबंध के बीच सड़क पर पहले से गिरा एक बिजली का पोल पड़ा हुआ था। अचानक सामने आए इस अवरोध के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और रेनू देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि रेनू देवी के दो बेटे हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

 

Exit mobile version