Homeरोहतासप्रेम प्रसंग में युवक ने किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली के पोल पर...

प्रेम प्रसंग में युवक ने किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली के पोल पर चढ़कर जान देने की कोशिश, ग्रामीणों और पुलिस ने बचाई जान

रोहतास: प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने बिजली पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास

Bihar: रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन स्थित डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराईन गांव में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में निराश होकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक मध्य प्रदेश के इंदौर से अपनी प्रेमिका से मिलने यहां पहुंचा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक को जब यह जानकारी मिली कि उसकी प्रेमिका की शादी तय हो चुकी है और मई में होने वाली है, तो वह गहरे सदमे में चला गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी के बाद उसने प्रेमिका के घर के पास लगे एक बिजली के पोल पर चढ़कर प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाने की कोशिश की।
घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डालमियानगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

बताया जा रहा है कि गले में रस्सी कसने के कारण युवक बेहोश हो गया था। पुलिस ने उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस मिश्रा ने बताया कि युवक की पूरी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन वह इंदौर का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल उसका इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments