Home पटना प्रशांत किशोर ने सीएम नितीश कुमार पर जमकर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने सीएम नितीश कुमार पर जमकर साधा निशाना

Bihar: पटना, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के द्वारा बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए  कहा गया की नीतीश जी पलटूराम हैं ये तो बिहार का पूरा बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन ठीक उतना ही बड़ा पलटीमार भाजपा वाले भी हैं। बिहार में आज से कुछ महीने पहले अमित शाह लौरिया में एक रैली में लोगों को संबोधित करते हुए चिल्लाकर कहा था कि बिहार का एक-एक आदमी कान खोल कर सुन लें नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जबकि बेतिया के किसी पत्रकार ने ये सवाल नहीं पूछा था, खुद ही खड़ा होकर चिल्ला रहे थे। बोल रहे थे नीतीश के लिए सारे दरवाजे बंद हैं। लेकिन मौजूदा समय में मजाक क्या हो रहा है? मजाक यह हो रहा है कि अमित शाह ने दरवाजा तो ठीक बंद किया पर कुंडी लगाना भूल गए, फिर पलट कर नीतीश कुमार के साथ चले गए। बिहार की आज ये दुर्दशा क्यों है वो इसलिए है क्योंकि 40 सांसदों का लालच केंद्र के नेताओं को है। बिहार की दुर्गति का कारण आज 40 सांसद बन गया है। 40 सांसदों के लालच में आज देश में कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की हो ये किसी भी हद के पार जाने को तैयार हैं।

आपसी विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, ट्रैक्टर से कुचलकर 45 वर्षीय अशोक सिंह की मौत

धनतेरस की रात मंदिर में बड़ी चोरी, डेढ़ सौ साल पुरानी अष्टधातु की आठ मूर्तियां गायब

शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी की जांच तेज, छपरा डीईओ कार्यालय से निगरानी टीम ने अकाउंटेंट को दबोचा

नवी मुंबई की करोड़ों की हेराफेरी का कनेक्शन सारण के गांव तक, दो सगे भाई गिरफ्तार

सायरन और फर्जी पुलिस वर्दी का खेल, ज्वेलर्स को अगवा कर लूटे लाखों के गहने

DPO पर लाखों की वसूली के आरोप, DM ने बैठाई हाई-लेवल जांच

यूजीसी बिल विवाद: पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस की हिरासत में

दिनदहाड़े शिक्षक का हुआ अपहरण, जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, देवर-भाभी सहित दो गिरफ्तार

रामजानकी मंदिर चोरी केस में पुलिस सख्त,1 एएसआई निलंबित

 

 

Exit mobile version