Home भगवानपुर पुलिस ने सोने का चैन काटने के आरोप में 5 महिलाओ को...

पुलिस ने सोने का चैन काटने के आरोप में 5 महिलाओ को किया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा पुलिस के द्वारा सोने का चैन काटने वाले 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चैत्र नवरात्र के शुक्रवार को माता मुंडेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ लगी हुई थी उसी दौरान एक महिला का सोने का चैन पाकिट मार महिला के द्वारा काट लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भगवानपुर थाना
भगवानपुर थाना

जिसके बाद महिला एवं पॉकेटमार महिला के बिच हाथापाई शुरू हो गई। वही इसकी जानकारी जैसे ही धार्मिक न्यास समिति के कार्यकर्ता व पुलिस जवान हुई वह वंहा पहुंच संदेश के आधार पर 5 महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। आपको बता दे की हीरासत में लिए गए 4 महिलाओं में पिछले चैत्र नवरात्रि में भी सोने की चेन काटने के आरोप में वर्तमान थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद के द्वारा जेल भेजा गया था।

किन्तु हिरासत में ली गई महिला के पास से अभी तक सोने का चैन बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि जिस महिला का सोने का चैन काटा है। उसके द्वारा कोई लिखित आवेदन अभी तक नहीं दिया गया है। वैसे महिलाओं से पूछताछ की जा रही है, बताया जाता है कि हर वर्ष चाहे सर्दी नवरात्र  हो या चैत्र नवरात्र पाकिट मार महिला मुंडेश्वरी मंदिर में आकर अपना हाथ साफ करती हैं।

 

 

 

Exit mobile version