Homeनवादानवादा में चुनाव कराने आए जवान की एसएलआर राइफल व कारतूस की...

नवादा में चुनाव कराने आए जवान की एसएलआर राइफल व कारतूस की हुई चोरी

Bihar: नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय राजोबिघा बूथ संख्या 234 पर चुनाव कराने आए समस्तीपुर जिला बल के जवान उत्तम कुमार राउत की एसएलआर राइफल व 20 राउंड कारतूस चोरी कर ली गई है।जिसके बाद चुनाव कर्मियों ने इसकी सुचना तत्काल थाने को दी। सूचना मिलने के बाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे पकरीबरावां थानाध्यक्ष अजय कुमार ने चुनावकर्मियों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। मामले में पुलिस के द्वारा बीती रात गांव में आई बरात के दूल्हे के भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। थाने में लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इस संबंध में जवान के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिला प्रशासन के द्वारा उक्त जवान को निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय का दो मंजिला भवन है। इसी भवन में बूथ संख्या 234 है। गुरुवार की रात चुनाव कराने पहुंचे 5 जवान भवन की पहली मंजिल पर सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह जब जवान जगा तो पाया कि उसकी राइफल नहीं थी। जिसके बाद उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने सहकर्मियों व चुनावकर्मियों को दी। चुनावकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को बुलाया और जानकारी ली। पता चला कि बीती रात गांव में श्याम सुंदर यादव की बेटी की शादी थी। बरात जमुई जिले के एटावन से आई थी।

NS News

352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा

AI created

फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR

NS News

बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर पहुंचकर महिला से मारपीट; बचाने आए बेटा-बेटी भी घायल

NS News

पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा युवक, तलाशी में निकली 16 पुड़िया हेरोइन

NS News

तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब, पुलिस ने ऑटो समेत चालक को दबोचा; 37 लीटर से अधिक शराब बरामद

NS News

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे दो समेत चार गिरफ्तार

NS News

शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़े, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

NS News

न्यायालय के वारंट पर पुलिस की कार्रवाई, चार फरार वारंटी गिरफ्तार

NS News

घर के बाहर सोते रहे लोग, रात में गायब हो गई बाइक; चैनपुर में चोरी की वारदात

NS News

मदुरना में बच्चों के विवाद ने लिया तूल, पूछताछ करने पहुंचे पिता से भी मारपीट

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments