Home चैनपुर नल-जल टंकी निर्माण में बिजली चोरी का खुलासा, 51 हजार से अधिक...

नल-जल टंकी निर्माण में बिजली चोरी का खुलासा, 51 हजार से अधिक का जुर्माना

कैमूर में नल-जल योजना के निर्माण कार्य में बिजली चोरी का खुलासा, 51 हजार रुपये जुर्माना

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित एराजी इस्माइलपुर गांव में बिजली विभाग की कार्रवाई के दौरान नल-जल योजना से जुड़े निर्माण कार्य में अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। विभागीय टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी का खुलासा किया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव में नल-जल योजना के तहत बन रहे टंकी टावर के निर्माण कार्य में बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपयोग किया जा रहा है। सूचना के आधार पर कनीय विद्युत अभियंता शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मौके पर जांच की गई।
जांच के दौरान टीम ने पाया कि निर्माण स्थल पर वेल्डिंग सहित अन्य कार्यों के लिए विभागीय अनुमति या वैध कनेक्शन के बिना बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। निरीक्षण के क्रम में एराजी इस्माइलपुर निवासी अरशद अली को अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते हुए चिन्हित किया गया।

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस अवैध विद्युत उपयोग से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) को करीब 51,272 रुपये के राजस्व की क्षति हुई है। विभाग ने संबंधित व्यक्ति पर इतनी ही राशि का आर्थिक दंड निर्धारित किया है। विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन भी सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी के मामलों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version