Home दुर्गावती रात के अंधेरे में शातिर की चाल, साइकिल से पहुंचा और बाइक...

रात के अंधेरे में शातिर की चाल, साइकिल से पहुंचा और बाइक लेकर हुआ फरार

कैमूर में साइकिल से आया चोर बाइक लेकर फरार, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। सोमवार की देर रात स्टेशन मोड़ के पास स्थित एक आरटीओ दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात युवक चुरा ले गया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी खुद साइकिल से मौके पर पहुंचा था, लेकिन लौटते समय चोरी की गई बाइक लेकर फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीसीटीवी फुटेज
सीसीटीवी फुटेज

मिली जानकारी के अनुसार, पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक डीडीखिली टोल प्लाजा की दिशा से साइकिल पर सवार होकर स्टेशन मोड़ पहुंचता है। दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर उसकी नजर पड़ते ही वह रुक जाता है और कुछ देर तक आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता है। इसके बाद युवक दुकान के अंदर प्रवेश करता है। मौका मिलते ही वह वहां बिस्तर पर रखी मोटरसाइकिल की चाबी उठा लेता है। चाबी हाथ लगने के बाद वह बिना किसी हड़बड़ी के बाहर निकलता है, बाइक स्टार्ट करता है और दुर्गावती बाजार की ओर तेजी से रवाना हो जाता है।

सुबह जब दुकानदार की नींद खुली और उसने बाहर नजर डाली, तो मोटरसाइकिल गायब देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना सामने आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने लिखित आवेदन देकर स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Exit mobile version