Homeसुपौलनर्सरी के छात्र ने तीसरे कक्षा में पढ़ रहे एक छात्र पर...

नर्सरी के छात्र ने तीसरे कक्षा में पढ़ रहे एक छात्र पर चलाई गोली, इलाज जारी

Bihar: सुपौल जिले से एक खबर सामने आ रही है, जंहा एक प्राइवेट स्कूल सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में नर्सरी के छात्र ने अपने सीनियर पर गोली चला दी है। जिस छात्र को गोली लगी है वह क्लास थ्री का छात्र बताया जा रहा है। दरसल यह घटना सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में घटी है। जंहा नर्सरी क्लास में पढ़ रहे 5 वर्षीय छात्र एकलव्य कुमार अपने बैग में हथियार लेकर स्कूल पहुंच गया और प्रेयर से पहले थ्री क्लास के 10 वर्षीय छात्र मोहम्मद आसिफ पर गोली चला दी। जिसके कारण छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली छात्र के बाएं हाथ में लगी है। जिसके बाद छात्र को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है वही आरोपी छात्र के पिता मुकेश यादव फरार है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल छात्र
घायल छात्र

स्कूल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद दोनो छात्रों के परिजनों को स्कूल बुलाया गया था, इसी दौरान आरोपी छात्र एकलव्य भी स्कूल प्रिसिंपल के चैंबर में था। जहां उसके पिता मुकेश यादव भी थे। घटना को लेकर बातचीत हो रही थी कि उसी दरम्यान मुकेश यादव हथियार सहित अपने बच्चे को लेकर फरार होने लगा लेकिन घायल बच्चे के परिजन ने इस दौरान हथियार का मैगजीन उससे छीन लिया लेकिन आरोपी बच्चे के पिता पिस्तौल लेकर भागने में सफल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में तोड़फोड़ भी किया है परिजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल के चेंबर और क्लास रूम में भी तोड़फोड़ किया है। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने त्रिवेणीगंज पिपरा सड़क मार्ग को एनएच 327ई पर स्कूल के सामने थोड़ी देर के लिए जाम भी कर दिया।

NS News

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

NS News

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

NS News

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

NS News

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

NS News

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

NS News

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

NS News

बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान: मैट्रिक टॉपर्स को मिलेगा लाखों का इनाम, बढ़ी छात्रवृत्ति

NS News

आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला: पटना का निजी अस्पताल निलंबित, गलत सर्जरी दिखाकर किया क्लेम

NS News

बिहार राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी रोमांच, पांच सीटों पर छह प्रत्याशी; सहयोगी दलों के वोट बनेंगे निर्णायक

NS News

पटना में राज्यसभा चुनाव नामांकन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

हालांकि कुछ देर तक पुलिस के समझाने बुझाने के बाद परिजनों ने एनएच 327ई से जाम को हटवाया। वही त्रिवेणीगंज पुलिस मामलें की जांच में जुट गयी है, फिलहाल आरोपी बच्चे के पिता मुकेश यादव हथियार लेकर फरार बताये जा रहे है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिरकार इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई। स्कूलों में सुरक्षा और छात्रों की बैग की जांच की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। माता-पिता और अभिभावकों में भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता है। मौक़े पर पहुंचे त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि घटना हुई है एक पांच वर्षीय छात्र के गोली चलाए जाने की बात सामने आई है स्कूल के डायरेक्टर को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।

NS News

कुत्तों के झुंड से घिरे हिरण को ग्रामीणों ने बचाया, वन विभाग ने पहुंचकर कराया रेस्क्यू

NS News

घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, सास और जेठ पर विवाहिता से मारपीट का आरोप

NS News

सड़क पर विवाद देखना युवक को पड़ा भारी, लाठी-डंडों से हमला; जेब से ₹1 लाख गायब होने का आरोप

NS News

यूपी से लाई गई 225 पाउच देसी शराब पर चैनपुर पुलिस का शिकंजा, तस्कर फरार, बाइक जब्त

NS News

रामपुर में पुरानी रंजिश बनी हिंसा की वजह, दो पक्षों की झड़प में महिला समेत दो घायल

NS News

जमीन की मेढ़ को लेकर बढ़ा विवाद, विरोध करने पर मारपीट; पीड़ित ने दर्ज कराई FIR

NS News

रंगदारी नहीं देने पर तोड़ी थी निर्माणाधीन दीवार, मुख्य आरोपी चढै पुलिस के हत्थे

NS News

बिजली चोरी पर विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार उपभोक्ताओं पर ₹2.08 लाख का जुर्माना, केस दर्ज

NS News

कार की मांग बनी विवाद की वजह, कोर्ट के आदेश पर पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज

NS News

कैमूर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 पुड़िया संदिग्ध हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments