Homeपटनासोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा;...

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

सोनपुर बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, सपरिवार की पूजा |

Bihar: पटना/सोनपुर,  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सारण जिले के सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सपरिवार पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके आगमन पर मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों, भाजपा नेताओं और मंदिर न्यास समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक कर विशेष पूजा की और बाबा हरिहरनाथ से बिहार में सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री राजू सिंह सहित एनडीए के कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीएम के दौरे को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने से पहले भी सम्राट चौधरी 25 नवंबर को डिप्टी सीएम के रूप में गृह विभाग का कार्यभार संभालने के बाद बाबा हरिहरनाथ मंदिर आए थे। उस समय भी उन्होंने राज्य के विकास और तरक्की की कामना की थी। मंदिर न्यास समिति की ओर से इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद देकर सम्मानित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

शपथ के बाद लगातार एक्शन में दिख रहे सीएम
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से सम्राट चौधरी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। शपथ के तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सख्त निर्देश दिए थे।
इसी कड़ी में उनके निर्देश पर हाजीपुर, छपरा समेत कई जिलों में डीएम और एसपी के नेतृत्व में मंडल कारा व अन्य संवेदनशील जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई। हाजीपुर मंडल कारा में डीएम वर्षा सिंह और एसपी विक्रम सिहाग ने करीब दो घंटे तक औचक निरीक्षण किया।

क्या है बाबा हरिहरनाथ मंदिर की मान्यता?
सोनपुर का बाबा हरिहरनाथ मंदिर देश के प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। मान्यता है कि यहां भगवान शिव और विष्णु ‘हरिहर’ स्वरूप में विराजमान हैं। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला आयोजित होता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments