Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार, पटना के फुलवारी थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार, पिता जगदीश लाल, कोलकाता-गाजीपुर साप्ताहिक ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान किऊल स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए एक युवक ने कथित रूप से उनका क्रॉस बॉडी बैग चोरी कर लिया। बैग लेकर आरोपी हाथीदह जंक्शन पर ट्रेन से उतर गया। बताया गया कि RPF किऊल के इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने आरोपी का पीछा किया। हाथीदह जंक्शन पर ट्रेन से उतरते ही आरोपी को पकड़ लिया गया और बाद में उसे हाथीदह रेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हाथीदह रेल थानाध्यक्ष मुनेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद बैग में 72 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और अन्य जरूरी दस्तावेज मिले हैं। घटना की जानकारी पीड़ित राजेश कुमार को दे दी गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखीसराय जिले के बड़हिया निवासी मुकेश सिंह के पुत्र मनीष कुमार उर्फ अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल रेल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह पहले भी ट्रेन में चोरी या छिनतई की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।



