Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बहेरा गांव के पास अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक युवक को बुरी तरह से पीटकर घायल अवस्था में पीडीडीयू गया रेलखंड पर स्थित रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। घायल युवक की पहचान नुआंव निवासी सरविंद राम के पुत्र वसंत राम के रूप की गई है। जिसे आस-पास के लोगो ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल युवक को दुर्गावती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जंहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर कृष्ण मोहन ओझा ने बताया कि रविवार की सुबह स्थानीय पुलिस युवक को बेहोशी की हालत में लेकर आई थी। युवक गंभीर रूप से घायल था। उसका बायां हाथ टूटा हुआ था और पैर एवं सिर में भी चोट लगी थी। युवक की बहन भी साथ आई थी।
उसने बताया कि उसका भाई रक्षाबंधन पर ससुराल गया था। लेकिन पता नहीं कैसे उसके साथ यह घटना घटित हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल व्यक्ति को दुर्गावती अस्पताल पहुंचाया गया। वहां घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
Post Views: 114