Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह में मंगलवार की रात खड़े एक ट्रक से बैटरी चुराते रंगे हाथ दो चोर पकड़ा गए, जिन्हें मोहनिया थाना के सुपुर्द किया गया, चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बुधवार को भभुआ जेल भेज दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैटरी चोरी के मामले को लेकर ट्रक मालिक वार्ड संख्या छह के निवासी सियाराम सिंह ने मोहनिया थाना में दिए आवेदन में बताया है की मंगलवार की शाम संजीवनी हॉस्पिटल के समीप जीटी रोड के उत्तरी लेन में वे अपना ट्रक UP67 AT 9701 को खड़ा करके घर चले गए।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
रात में ट्रक देखने के लिए आए तो दो चोर बैटरी को खोल कर ले जा रहे थे, शोर करते हुए उन्होंने दोनों चोरों को पकड़ लिया, जिसमें एक भभुआ वार्ड संख्या 21 निवासी अमरजीत खरवार के पुत्र श्रवण कुमार एवं मोहनियां वार्ड संख्या 5 मल्लाह टोली के निवासी रामअवतार चौधरी के पुत्र दिलीप कुमार चौधरी का नाम शामिल है। इसकी सूचना मोहनिया थाना को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस के हाथों दोनों चोरों को सुपुर्द कर दिया गया।
- मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद
- अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई
इस संबंध में मोहनिया के थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात वार्ड संख्या छह में एक बैटरी को चुराते दो चोरों को ट्रक मालिक द्वारा रंगे हाथ पकड़ा था, उनके द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर दोनों चोरों को बुधवार को भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- भाभी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर
- भरत तिवारी प्रकरण में नया मोड़, SDPO समेत कई पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी

