Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह में मंगलवार की रात खड़े एक ट्रक से बैटरी चुराते रंगे हाथ दो चोर पकड़ा गए, जिन्हें मोहनिया थाना के सुपुर्द किया गया, चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बुधवार को भभुआ जेल भेज दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैटरी चोरी के मामले को लेकर ट्रक मालिक वार्ड संख्या छह के निवासी सियाराम सिंह ने मोहनिया थाना में दिए आवेदन में बताया है की मंगलवार की शाम संजीवनी हॉस्पिटल के समीप जीटी रोड के उत्तरी लेन में वे अपना ट्रक UP67 AT 9701 को खड़ा करके घर चले गए।
- भाजपा में शामिल होने पर दो निर्दलीय MLC की सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज ने सभापति को सौंपी याचिका
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
रात में ट्रक देखने के लिए आए तो दो चोर बैटरी को खोल कर ले जा रहे थे, शोर करते हुए उन्होंने दोनों चोरों को पकड़ लिया, जिसमें एक भभुआ वार्ड संख्या 21 निवासी अमरजीत खरवार के पुत्र श्रवण कुमार एवं मोहनियां वार्ड संख्या 5 मल्लाह टोली के निवासी रामअवतार चौधरी के पुत्र दिलीप कुमार चौधरी का नाम शामिल है। इसकी सूचना मोहनिया थाना को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस के हाथों दोनों चोरों को सुपुर्द कर दिया गया।
- इलाज से शुरू हुआ विवाद मौत के बाद हिंसक, रफीगंज में अस्पताल और एंबुलेंस में लगाई आग
- बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 6 गिरफ्तार, 2 साल तक बेटे की हत्या का बदला लेने की फिराक में था मुख्य आरोपित
इस संबंध में मोहनिया के थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात वार्ड संख्या छह में एक बैटरी को चुराते दो चोरों को ट्रक मालिक द्वारा रंगे हाथ पकड़ा था, उनके द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर दोनों चोरों को बुधवार को भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- मां और छोटे बेटे की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से गला रेता, हथौड़ी से किए वार; बड़े बेटे और बहू से पुलिस कर रही पूछताछ
- खैरा चेक पोस्ट पर अवैध वसूली का मामला उजागर, भोजपुर एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

