Bihar: कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गर्रा में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला को उसके ही देवर के द्वारा पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का मामला सामने आया है, जिस कारण से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई परिजनों के द्वारा इलाज के लिए नुआंव सीएचसी ले जाया गया जहां से गंभीर स्थिति में उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल महिला की पहचान ग्राम गर्रा के निवासी जमादार पांडे की पत्नी सीता देवी बताई गई है, मारपीट की इस घटना से संबंधित जानकारी लेने पर घायल महिला सीता देवी के द्वारा बताया गया कि इनके घर के छप्पर पर इनके देवर मैनेजर पांडे के द्वारा कूड़ा कचरा लगातार फेंका जाता है, जिस कारण से पूरा छप्पर कचरा से भर गया है, बारिश के दिनों में कचरा में फंसकर पानी जम जाता है और पूरा छप्पर से पानी घर में टपकना शुरू हो जाता है।
- शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: जयमाला के दौरान गिरी छत, दो लोगों की मौत, कई घायल
- सोन नद पार कर रही नाव पलटी 6 महिलाएं लापता, 1 का शव बरामद
जिसे लेकर कई बार मना किया गया, गुरुवार को भी इनके देवर मैनेजर पांडे के द्वारा छप्पर पर कचरा फेंक दिया गया, जिस पर जब इनके पति के द्वारा विरोध किया गया तो इनके पति के साथ झगड़ा करते हुए मारपीट किया जाने लगा जिसमें घर के अन्य सदस्य भी सम्मिलित हो गए, जिसमें बीच बचाव करने के लिए यह मौके पर पहुंची तो इनकै देवर मैनेजर पांडे के द्वारा इनके पेट में चाकू मार दिया गया दर्द से बिलबिलाते हुए जमीन पर गिर गई स्थानीय लोगों के द्वारा सहयोग करते हुए इन्हें इलाज के लिए नुआंव ले जाएगा जहां से इन्हें रेफर किया भभुआ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
वही इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर नुआंव थानाध्यक्ष सुनीत कुमार के द्वारा बताया गया कि मारपीट की घटना के दौरान महिला को चाकू मारने का मामला सामने आया है, इस मामले में घायल महिला के पति के द्वारा घटना को लेकर आवेदन दिया गया है मामले की जांच करते हुए पुलिस कार्रवाई में जुटी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- मोहनिया में ठगी का नया तरीका: ‘चोर आ रहे हैं’ कहकर वृद्धा से गहने लेकर फरार
- शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश