Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैंक नोडल से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध खाताधारक की पहचान आशीष कुमार, पिता योगेंद्र प्रसाद, निवासी टीकुलीपर, थाना बिहार, जिला नालंदा के रूप में हुई। एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी गौरव कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जहां आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आशीष ने खुलासा किया कि गांव के ही रौशन कुमार ने पैसे का लालच देकर उसके आधार कार्ड का पता बदलवाया और उसके नाम से 11 अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम जमा कराने के लिए किया जाता था।
आशीष की निशानदेही पर पुलिस ने रौशन कुमार को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके कमरे से 2 लैपटॉप, ₹10,210 नकद, 16 एटीएम कार्ड, 7 आधार कार्ड, कई पैन कार्ड, 15 बैंक पासबुक, 5 चेकबुक, 32 सिम कार्ड, 5 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ पुनि प्रमोद कुमार, अनिफ़ुद्दीन कुमार, पुअनि अविनाश कुमार और पुअनि आदित्य कुमार भी शामिल थे।