Bihar news: कैमूर जिला के भभुआ नगर के वार्ड संख्या छह में दहेज को लेकर एक महिला की गला घोट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है, भभुआ पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक विवाहिता के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक महिला की पहचान भभुआ वार्ड संख्या 6 के निवासी विजय सिंह की पत्नी संगीता कुमारी के रूप में हुई है, मौके पर से पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेने के उपरांत भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है, इस मामले में मृतका के पिता के द्वारा भभुआ थाने में आवेदन देते हुए दहेज के लिए पति एवं ससुराल वालों को द्वारा हत्या की गई है आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
- पोखरे में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने पहुंचकर किया सुरक्षित रेस्क्यू
- हरिपुर में शराब कारोबार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, पथराव को लेकर पुलिस ने 11 लोगों पर किया FIR
दिए गए आवेदन में मृतका के पिता सोनहन थाना क्षेत्र के ग्राम परमालपुर के निवासी दशरथ सिंह के द्वारा बताया गया है कि इन्होंने अपनी पुत्री की शादी 3 साल पूर्व मरची निवासी जो वर्तमान में भभुआ वार्ड संख्या 6 में मकान मकान बनाकर रह रहे हैं यमुना सिंह के बेटे विजय सिंह के साथ किए थे, शुरूआती दौर में तो कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा इसके कुछ समय बाद दहेज को लेकर इनकी पुत्री को पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा।
- अखिनी टेलर हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी रवींद्र की हत्या; लापरवाही पर एसआई निलंबित
- पोखरे में तैरता मिला युवक का धड़, 300 मीटर दूर पड़ा था सिर; कैमूर में सनसनी
रविवार की शाम पुत्री से मोबाइल फोन पर बात हुई थी, उस दिन पुत्री ने बताया दो-तीन दिन से पैसा को लेकर घर में काफी झगड़ा चल रहा है, सोमवार की सुबह फोन किया गया तो रिसीव नहीं किया, इनके द्वारा विजय सिंह के पास फोन किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि आपकी बेटी की मौत हो गई है।
- 352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा
- फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR
इस मामले में भभुआ सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के द्वारा बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची मृतका के शव को कब्जे में लेने के बाद भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है, मामले में दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता के द्वारा आवेदन दिया गया है उस आधार पर मृतका के पति विजय सिंह को हिरासत में लेकर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल

