Homeकैमूरपटना की राह में मौत बनकर दौड़ा हाइवा, बाइक सवार दो युवकों...

पटना की राह में मौत बनकर दौड़ा हाइवा, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

कैमूर के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, हाइवा ने बाइक को कुचला

Bihar: कैमूर, पटना जाने के दौरान कैमूर के तीन युवकों की बाइक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रोशन कुमार की फाइल फोटो
रोशन कुमार की फाइल फोटो

मृतकों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के नेवरास गांव निवासी विनोद शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रकसहां गांव निवासी बबन शर्मा के पुत्र बृजेश शर्मा के रूप में हुई है। बृजेश, रौशन का रिश्तेदार था। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान नेवरास गांव निवासी गुप्तेश्वर शर्मा के पुत्र बृज किशोर उर्फ छोटू शर्मा के रूप में की गई है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, तीनों युवक लकड़ी और लोहे के कारोबार से जुड़े थे। इसी व्यवसाय के सिलसिले में शुक्रवार की रात बाइक से पटना जा रहे थे। इसी दौरान पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र में उनकी बाइक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गई। हादसे में रौशन और बृजेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इस दुर्घटना का सबसे भयावह पहलू यह रहा कि बृज किशोर उर्फ छोटू करीब डेढ़ घंटे तक हाइवा के नीचे फंसा रहा। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से क्रेन मंगाई गई, जिसके बाद काफी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, हादसे की खबर नेवरास गांव पहुंचते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। एक साथ दो युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। नेवरास ग्राम पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह पिंटू ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस दर्दनाक हादसे ने छठ की खुशियों को मातम में बदल दिया है। गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments