Homeकैमूरआलू के झोले में छिपाकर लाई गई 300 ग्राम हेरोइन, 40 से...

आलू के झोले में छिपाकर लाई गई 300 ग्राम हेरोइन, 40 से 50 लाख कीमत एक गिरफ्तार

कैमूर: 300 ग्राम हेरोइन के साथ 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, कीमत 50 लाख तक

Bihar: कैमूर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत शनिवार को दुर्गावती थाना क्षेत्र के डहला मोड़ पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने लगभग 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति डहला मोड़ स्थित पान की गुमटी के पास आलू से भरे झोले में मादक पदार्थ छिपाकर डिलीवरी देने पहुंचा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त दुर्गावती अंचल अधिकारी राजा कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अंचल अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। जब उसके पास मौजूद आलू से भरे झोले की तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर रखा गया करीब 300 ग्राम हेरोइन जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू से उसका वजन कराया, जिसमें मात्रा लगभग 300 ग्राम पाई गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के महासुआ गांव निवासी स्वर्गीय गोपी प्रजापति के पुत्र मुराहु प्रजापति के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 70 वर्ष बताई गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में दुर्गावती अंचल अधिकारी राजा कुमार ने बताया कि डहला मोड़ से एक वृद्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से लगभग 300 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपी महासुआ गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments