Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरिगांवा चौक के समीप जदयू प्रखंड अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर खड़ी की गई एक जदयू कार्यकर्ता के स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल पर चोरों के द्वारा हाथ साफ कर दिया गया है, पीड़ित बाइक स्वामी के द्वारा चैनपुर थाने में आकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए बाइक स्वामी लाल बहादुर राम पिता स्वर्गीय राम बचन राम ग्राम लोदीपुर के निवासी के द्वारा बताया गया मंगलवार की दोपहर चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह जिनका कि खरिगांवा में कार्यालय हैं उनसे मिलने के लिए यह जदयू कार्यालय के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चले गए।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जब वापस लौटे तो इनकी बाइक उक्त स्थल पर नहीं थी, शुरुआती दौर में उनके द्वारा समझाया गया कि किसी के द्वारा मजाक करते हुए बाइक को इधर-उधर रख दिया गया होगा, इनके द्वारा काफी लोगों से बाइक से संबंधित जानकारी ली गई आसपास में बाइक को ढूंढा भी किया मगर जब कुछ भी जानकारी नहीं प्राप्त हुई तो, इनके द्वारा चैनपुर थाने में आकर बाइक चोरी से संबंधित जानकारी देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया, बाइक चोर होने की घटना से संबंधित एक आवेदन लोदीपुर के निवासी लाल बहादुर राम के द्वारा दिया गया है मामले में जांच की जा रही है।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित

