Home चैनपुर डुमरिया में घर से बरामद हुई 8.6 लीटर देसी शराब, बिक्री के...

डुमरिया में घर से बरामद हुई 8.6 लीटर देसी शराब, बिक्री के आरोप में युवक गिरफ्तार

डुमरिया में 43 पीस देसी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार |

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने डुमरिया गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के घर से 43 पीस ब्लू लाइम ब्रांड की देसी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कुल मात्रा 8 लीटर 600 मिलीलीटर बताई गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान डुमरिया गांव निवासी दाऊ पटेल के पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के मुताबिक, चैनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरिया गांव में बबलू कुमार द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मामले का सत्यापन किया और इसके आधार पर उसके घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली। इसी क्रम में पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी 43 पीस ब्लू लाइम देसी शराब बरामद की गई। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने मौके से बबलू कुमार को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार, बबलू कुमार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से शराब लाकर उसकी बिक्री करता था और इसी माध्यम से अपना जीवन-यापन कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए गिरफ्तार आरोपी को चैनपुर थाना लाया। मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर डुमरिया गांव में छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान 43 पीस देसी शराब बरामद हुई और बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिसिया कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Exit mobile version