Home चैनपुर दरवाजे पर बैठे व्यक्ति से पूर्व विवाद को लेकर मारपीट, सिर में...

दरवाजे पर बैठे व्यक्ति से पूर्व विवाद को लेकर मारपीट, सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश

चैनपुर के रामपुर में पूर्व विवाद को लेकर मारपीट, एक घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल होकर मौके पर बेहोश हो गया। घायल का इलाज कराने के बाद मामले को लेकर चैनपुर थाने में आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में रामपुर गांव निवासी सिंहासन बिंद के पुत्र रमाकांत बिंद ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 15 सितंबर 2026 की शाम करीब 3 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के मुकुल बिंद और रामचंद्र बिंद वहां पहुंचे और पूर्व के विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आवेदन के अनुसार, गाली-गलौज करने से मना करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडे से रमाकांत बिंद के साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। इसी दौरान रामू बिंद, पिंटू बिंद और सोमू बिंद के भी वहां पहुंचने और मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल रमाकांत बिंद मौके पर गिरकर बेहोश हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद रमाकांत बिंद ने चैनपुर थाने पहुंचकर घटना को लेकर आवेदन दिया। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 

Exit mobile version