Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी
विधायक सतीश कुमार सिंह यादव ने कहा कि शिकायत से जुड़े प्रत्येक बिंदु की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रशासन से कहा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अंचल कार्यालय में जमीन से जुड़े कार्यों के लिए आम लोगों को परेशान किए जाने और बिचौलियों की भूमिका की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालय में किसी भी कार्य के बदले अवैध वसूली की शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
विधायक ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती है तो वह इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। दाखिल-खारिज, भूमि संबंधी दस्तावेज और अन्य राजस्व कार्यों को लेकर आम लोगों की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। अब इस मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और जिम्मेदारी किसकी बनती है।



