Home मोहनिया ट्रक ने टेम्पू में मारा टक्कर टेम्पू पलटा, चार घायल

ट्रक ने टेम्पू में मारा टक्कर टेम्पू पलटा, चार घायल

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुठानी गांव के समीप शुक्रवार को ट्रक के टक्कर से एक टेम्पू के पलट जाने का मामला सामने आया है। जिसमें सवार 4 लोग घायल हो गए हैं। जिनका अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया है। घायलों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के खनेठी ग्राम निवासी गनियान गुप्ता के पुत्र दीपक कुमार व आकाश कुमार ,सराय ग्राम निवासी बीरबल साह के पुत्र रवि गुप्ता तथा कुदरा निवासी संजय साह के पुत्र प्रिन्स कुमार के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान मुठानी गांव के समीप जीटी रोड पर पीछे से ट्रक ने टेम्पू में टक्कर मार दिया। जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। उन्हें डायल 112 वाहन से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर मोहनियां के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, जिला पार्षद गीता पासी व अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। घायलों का इलाज किया गया। दो बच्चों को गंभीर चोट लगी थी। उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल भभुआ भेजा गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड

रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा

ईओयू की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी, लाकर तोड़कर खंगाले गए दस्तावेज

50 हजार की रिश्वत लेते EO गिरफ्तार, निगरानी टीम के जाल में फंसे संतोष कुमार

नवोदय विद्यालय छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, सड़क जाम कर किया हंगामा

गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा

थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत

मोबाइल गेम में 98 हजार हारने के बाद कर्ज में डूबे युवक ने की आत्महत्या

सिमुलतला रेल हादसे पर रेलवे का सख्त रुख, आसनसोल डीआरएम का तबादला

सिमुलतला रेल हादसे पर सख्त हुआ पूर्व रेलवे, उच्च स्तरीय जांच शुरू

 

 

 

Exit mobile version