Home मोहनिया ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ी गांव के समीप जीटी रोड पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के पिपरिया ग्राम निवासी श्रीभगवान राम की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में की गई है। वही बाइक चालक उक्त गांव निवासी सह बीडीसी दीपक यादव को गंभीर चोट लगी है। जिनका सदर अस्पताल भभुआ में इलाज चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतका की फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पा देवी संतोषी जीविका समूह पिपरिया की सचिव थीं। शनिवार को वे पैसा जमा करने के लिए मोहनियां गयी थीं। वहां से वे बस से उसरी गांव के समीप उतर गयीं। तभी पिपरियां ग्राम निवासी सह बीडीसी दीपक यादव आ गए। पुष्पा उनके बाइक पर बैठकर घर जा रही थीं। इसी दौरान अकोढ़ी गांव के समीप पीछे से एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण वह सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक के नीचे आने से उनकी मौत हो गयी।

कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की मौत

टेंपो की तलाशी में मिला करीब 60 किलो मांस, पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को दबोचा

दुर्गावती और जगदहवा डैम में दिखे मगरमच्छ, जिउतिया पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क

लोहरदगा से कानपुर ले जाए जा रहे 31 मवेशी बरामद, कंटेनर जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

दुर्गावती में शराब पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, नाबालिग समेत दो विधि-विरुद्ध बालक पकड़े गए; दो गिरफ्तार

कैमूर में 37 मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त, तीन गिरफ्तार; सासाराम से यूपी ले जाने की थी तैयारी

प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में छिपाकर रखा था गांजा, 27 किलो बरामद,एक गिरफ्तार; ओडिशा नंबर की कार भी जब्त

टोल प्लाजा पर पुलिस को देख भागने लगा कंटेनर, पीछा कर पकड़ा तो अंदर मिले 28 मवेशी; तीन तस्कर गिरफ्तार

NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 147 पशु बरामद; चालक गिरफ्तार

रक्षा बंधन के बाद घर लौट रही मां-बेटियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत; दो बेटियां गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही मोहनियां थाना पुलिस वहां पहुंची। शव को कब्जे में लेकर थाना लायी। कागजी कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया। बाइक चालक दीपक यादव को गंभीर चोट आई है।जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। अकोढ़ी गांव के समीप जीटी रोड का क्षेत्र दुर्घटना जोन बन गया है। जहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई

ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज

सिलौंधा मोड़ पर डंपर ने 9वीं की छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर दो घंटे सड़क जाम

तीन लाख की लूट और गोलीकांड में मोहनिया से आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

ड्यूटी प्वाइंट से नदारद मिले पांच यातायात पुलिसकर्मी, एसडीएम ने लिया संज्ञान रोस्टर के मुताबिक 14 कर्मियों की होनी थी तैनाती

एक बाइक पर निकले तीन दोस्त, नहर में समा गई जिंदगी; बघिनी में तीन मौतों से पसरा मातम

पत्तल की दुकान से बिक रही थी प्रतिबंधित ट्रामाडॉल, पुलिस ने दो को दबोचा

सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत झाड़-फूंक में बीता समय, अस्पताल पहुंचने तक 10 साल की ज्योति ने तोड़ा दम

टोल प्लाजा पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; तीन गिरफ्तार, बारुन से उन्नाव ले जाए जा रहे थे मवेशी

चार महीने बाद मायके से ससुराल लौटी नवविवाहिता, बंद मिला दरवाजा; पति के घर के बाहर बैठी धरने पर

 

 

Exit mobile version