Homeमोहनियाटेम्पो पलटने से 9 यात्री हुए जख्मी, 4 रेफर

टेम्पो पलटने से 9 यात्री हुए जख्मी, 4 रेफर

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को जीटी रोड-एनएच 30 मोड़ के समीप टायर निकल जाने  के कारण एक टेम्पो के पलट जाने का मामला सामने आया है। जिसके कारण टेम्पो में सवार 9 लोग घायल हो गए। घायलों में रोहतास जिले के तिलौथू थाना के लेवड़ा ग्राम निवासी गोपाल सिंह की पत्नी राम सिंगारी देवी, पुत्र धर्मेन्द्र सिंह, इनकी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्री अन्नी कुमारी, सिमरिया ग्राम निवासी आजाद सिंह की पुत्री स्नेहलता सिंह, नटवार थाना क्षेत्र के खरेही निवासी अशोक सिंह के पुत्र विशाल सिंह, नोखा थाना क्षेत्र के शीतलपुर ग्राम ललन प्रसाद की पत्नी सुमित्रा देवी, कुदरा थाना क्षेत्र के तुर्की ग्राम निवासी संतोष गुप्ता की पत्नी रूबी देवी, संतोष गुप्ता के पुत्र ऋषभ कुमार का नाम शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

दरसल उक्त सभी लोग सूरत गुजरात से बुधवार को दीनदयाल नगर पहुंचे। वहां से सीएनजी टेम्पो में सवार होकर सासाराम जा रहे थे। इसी क्रम में  मोहनियां में जीटी रोड-एनएच 30 मोड़ के समीप टेम्पो का टायर निकल गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में टेम्पो में सवार उक्त सभी लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज हुआ। वही गंभीर रूप से घायल रूबी देवी, सुमित्रा देवी व राम सिंगारी देवी व धर्मेन्द्र सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया।

NS News

गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद

NS News

गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

NS news

पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या

NS News

सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

NS News

राज्यसभा सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, एनडीए छोड़ने का दिया संकेत

NS News

आरपीएफ की सतर्कता से बड़ा खुलासा, कछुआ तस्करी विफल

NS News

गया जंक्शन पर वन्य जीव तस्करी नाकाम, 76 जीवित कछुए बरामद

NS News

आईटीबीपी जवान ने गोली मार किया आत्महत्या, मचा हड़कंप

NS News

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में यात्री की हुई दर्दनाक मौत

गया में एनडीए प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार पर जनसंपर्क के दौरान हमला, कई घायल – वाहनों में तोड़फोड़, फायरिंग की भी सूचना

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments