Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि सभी नियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा। प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 10 बैच बनाए गए हैं। यह प्रशिक्षण प्रखंड सभा कक्ष, मनरेगा सभा कक्ष और न्यू बीआरसी भवन में आयोजित होगा। प्रत्येक बैच को तय समयानुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए 6 प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण, डेटा संग्रहण, डिजिटल प्रक्रिया और अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी देंगे। जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य 2 मई से 31 मई तक चलेगा। इससे पहले नागरिकों को स्व-गणना का अवसर दिया गया है। लोग 17 अप्रैल से 1 मई तक मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं अपनी गणना कर सकेंगे।
स्व-गणना पूरी होने पर प्रत्येक परिवार को एक यूनिक आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। बाद में जब प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे, तो यही आईडी दिखाकर परिवार अपनी जानकारी सत्यापित करा सकेंगे। बीडीओ शुभम प्रकाश ने कहा कि इस बार लक्ष्य है कि जनगणना पूरी तरह सटीक, पारदर्शी और व्यापक हो, ताकि कोई भी व्यक्ति या मकान छूटने न पाए। प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और अभियान को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।