Bihar Panchayat chunav 2021: कैमूर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मोहनिया प्रखंड में मोहनियां भाग 1 भाग 2 का जिला परिषद का परिणाम एक तरफ लोगों को अचंभित कर रहा है तो दूसरी तरफ लोगों में काफी हर्ष है, यहां एक साथ दोनों प्रत्याशियों छोटन सिंह व गोल्डेन सिंह ने नया इतिहास रच दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- मारपीट मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- संपत्ति में हिस्सा मांगने पर महिला के साथ मारपीट दो गिरफ्तार
रामगढ़ के लबेदहां गांव निवासी गोल्डेन सिंह ने लगातार दूसरी बार जिप सदस्य मोहनिया भाग संख्या एक से विजय प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है। बदलाव की बह रही बयार में पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार सिंह को करारी शिकस्त दे अपना गोल्डेन चांस को बरकरार रखा है।
जबकि छोटन सिंह भोखरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर रहते हुए जिप सदस्य का पहला चुनाव लड़ निवर्तमान जिला उप चेयरमैन सुनील कुमार सिंह को पटखनी दे दी है, मोहनियां भाग दो में अपना जलवा बिखे दिया है। भाग एक और भाग दो दोनों में नया किर्तिमान स्थापित कर दोनों प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
- विशेष निगरानी इकाई ने मनिहारी लोक शिकायत पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के ठिकानों पर मारा छपा
- अशोक चौधरी ने PK पर मानहानि का दर्ज कराया मुकदमा , PK ने कहा FIR व मुकदमा से डरने वाले नहीं
वहीं लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, यही नहीं मोहनिया प्रखंड के भोखरी पंचायत के भोखरी गांव में सभी पद जिप सदस्य, मुखिया, सरंपच व बीडीसी का चला गया है। इससे भोखरी पंचायत की जनता को विकास की एक नई किरण जगी है।
- अखबार व सब्जी बेच पत्नी को बनाया शिक्षिका, पत्नी प्रेमी संग फरार
- वरीय अधिकारी को गुमराह करने के आरोप में एसएसटी थाना के थानेदार समेत महिला सिपाही निलंबित
वहीं मोहनिया जिला परिषद भाग संख्या 3 से गीता देवी उर्फ गीता पासी विजय घोषित हुई है, बात कीजिए प्राप्त मतों की तो मोहनिया प्रखंड के भाग संख्या 1 से दूसरी बार विजय घोषित हुए बृजेश कुमार सिंह को कुल 9287 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर प्रमोद कुमार सिंह रहे इन्हें 5902 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि तीसरे स्थान पर बृजेश पांडे को 2069 मत प्राप्त हुए।
- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह राठौर की बेटी पर अपराधियों ने किया एसिड अटैक
- भीषण अगलगी में 30 घर जलकर हुए खाक, कई मवेशियों की मौत
मोहनिया प्रखंड के भाग संख्या दो जिला परिषद सदस्य पद शत्रुघन सिंह उर्फ छोटन सिंह 14 वोटों से विजय घोषित किया गया है शत्रुओं को कुल 6276 वोट प्राप्त हुए है, जबकि दूसरे स्थान पर सुनील कुमार सिंह रहे हैं इन्हें 4876 मत प्राप्त हुए, वहीं तीसरे स्थान पर प्रवीण कुमार को 3849 मत प्राप्त हुए हैं।
- मदनपुर अंजनवा पहाड़ पर पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, कई चक्र चली गोली
- औरंगाबाद में एक माँ ने अपने 4 बच्चो समेत खुद खाया जहर, 3 की मौत
वही मोहनिया प्रखंड के जिला परिषद भाग संख्या 3 से गीता देवी उर्फ गीता पासी 2913 मत से विजय घोषित की गई हैं, गीता देवी उर्फ गीता पासी को 9236 मत प्राप्त हुए जबकि दूसरे स्थान पर पुष्पा देवी को 6323 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं तीसरे स्थान पर कुसुम देवी रही इन्हें 1479 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि निवर्तमान जिला परिषद रागनी देवी को लोगों ने नकार दिया वह छठे स्थान पर पहुंच गई। मोहनिया प्रखंड के जिला परिषद के तीनों भागों से विजय प्राप्त हुए प्रत्याशियों को एसडीएम मोहनिया राहुल कुमार के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया है।