Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अनंतपुरा गांव में छत पर टहल रहे एक युवक को अपराधियों के द्वारा गोली मार मौत के घाट उतार दिया गया। मृत युवक की पहचान निगम उर्फ भानू तिवारी के रूप में की गई है, जो उक्त गांव निवासी धर्मराज तिवारी के पुत्र बताए जा रहे है। हालांकि वारदात के बाद भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों के द्वारा पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है। वही पकडे गए अपराधी के पास से पुलिस ने 315 बोर का कट्टा तथा दो खोंखा बरामद किया है। दरसल यह घटना मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे की है। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेंज दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही सुचना मिलते ही एसपी हरिमोहन शुक्ला व डीएसपी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और रामगढ़ पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिए। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना के सम्बन्ध में मृत युवक के पिता धर्मराज तिवारी ने गिरफ्तार अपराधी लव-कुश तिवारी पिता रजिंद्र तिवारी समेत पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित लोगों के गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। घटना को ले गांव में तनाव व्याप्त है। जिसे देखते हुए पुलिस के जवान वहां कैंप कर रहे हैं। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी की अनुसार बुधवार की सुबह मां काली की वार्षिक पूजा को लेकर गांव के लोग गांव से दक्षिण मां काली के मंदिर की सफाई करने मंगलवार को गए थे। इसी दौरान मृत युवक निगम के साथ लव-कुश द्वारा वाद विवाद हुआ था।
दोनों के बिच कहा सुनी हुई। लेकिन मौजूद लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। वही रात में 9 बजे के करीब निगम अपने छत पर टहल रहा था। उसी दौरान घर के बगल में महिमा साह के छत पर अपराधी चढ़ गोली चलाए जिसमें दो गोली निगम के सीने में लग गई और छत पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की अवाज सुनकर घर से निकलकर छोटा भाई अनुपम व पिता धर्मराज तिवारी छत पर चढ़ गए। गोली से लहुलुहान हुए पुत्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जंहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू करने से पहले ही निगम को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि मृत युवक के पिता धर्मराज तिवारी द्वारा इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना का कारण जमीनी विवाद मानकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।
Views: 321