Home मोहनिया चोरी की गई बाइक के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार

चोरी की गई बाइक के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस के द्वारा चोरी की गई बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किये जाने का मामला सामने आया है। मामले से संबंधित जानकारी देते हुए मोहनिया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि बीते 1 फरवरी को कुदरा थाना क्षेत्र के बारुघाट निवासी सत्येंद्र बिंद चांदनी चौक से उत्तर सेंट्रल बैंक के समीप अपनी हीरो पैशन प्रो बाइक (बीआर 44 बी 2263) को खड़ा कर बाजार गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनिया थाना

इसी दौरान उनकी बाइक गायब हो गयी। जब वे लौटे तो बाइक की चोरी होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उनके द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन जब बाइक नहीं मिली तो गुरुवार को उनके द्वारा मोहनियां थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया गया। देर शाम बाइक स्वामी द्वारा सूचना दी गई की मोहनिया थाना क्षेत्र के सकरौली ग्राम निवासी राम चेला पासी का पुत्र कोमल कुमार उनकी बाइक लेकर बहुआरा नहर पर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल इस कांड के अनुसंधान कर्ता अनि रवि कुमार को पुलिस बल के साथ भेजा गया। पुलिस ने बहुआरा नहर पर चोरी की बाइक के साथ कोमल कुमार को गिरफ्तार किया। जिसे शुक्रवार को भभुआ जेल भेज दिया गया।

कैमूर में दो चेन स्नैचिंग कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

कुदरा में ईंटों की दीवार बनी काल, महिला की दबकर मौत कुदरा में अचानक भरभराकर गिरी ईंटों की दीवार, मलबे में दबकर 60 वर्षीय महिला की मौत

डूबे पुल पर मौत का सफर: नदी की तेज धार में बह गए दो किशोर, एक की गई जान

कुदरा में रेल कॉरिडोर की केबल चोरी का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार, ऑटो और चाकू जब्त

आधी रात पशुशाला में भड़की आग, गर्भवती गाय समेत कई मवेशी झुलसे; भूसा भी हुआ खाक

पुसौली में एनएच-19 पर भीषण टक्कर, चार वाहन भिड़े; ट्रक के केबिन में फंसा खलासी

कुदरा स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, ट्रेन से चोरी हुआ दो लाख का सामान बरामद

कुदरा में मोबाइल दुकान का शटर काटते ही पुलिस ने दबोचा, कटर मशीन के साथ युवक गिरफ्तार

रात का तांडव: शटर तोड़कर चार लाख की चांदी ले गए नकाबपोश

चिलबिली के सरकारी स्कूल परिसर में सांप के डंसने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, बदहाली पर उठे सवाल

 

 

 

Exit mobile version