Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के मौजा मूडी में चैनपुर अंचलाधिकारी के द्वारा सर्वसाधारण की भूमि पर कब्जा करके बनाए गए पक्का मकान एवं झोपड़ी आदि को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण को हटवा ते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा बताया गया, जिला लोक शिकायत निवारण में चल रहे परिवाद के मामले में जिला अपर समाहर्ता से सर्व साधारण भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के आदेश प्राप्त थे, इस मामले में मौजा मूडी में स्थित खाता संख्या 460 एवं खेसरा संख्या 359 पर गांव के ही 2 लोग नगीना चौहान पिता गज्जन चौहान एवं रामदुलार सिंह पिता स्वर्गीय मिठाई सिंह के द्वारा अतिक्रमण किया गया था।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
जिसमें नगीना चौहान के द्वारा उक्त भूमि पर पक्का मकान बना लिया गया था, जबकि रामदुलार सिंह के द्वारा झोपड़ी बनाकर पशुओं को बांधकर रखा जा रहा था, जिला से प्राप्त निर्देश के बाद कार्रवाई करते हुए जेसीबी के माध्यम से नगीना चौहान के पक्का का मकान एवं रामदुलार सिंह का झोपड़ी हटाते हुए सर्वसाधारण भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है जिसकी सूचना इनके द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास पत्र के माध्यम से दे दी गई है।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल