Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विनय का कहना है कि उसने आरोप को गलत बताते हुए स्पष्ट किया कि वह केवल पानी पीने के लिए चापाकल के पास गया था। इसके बावजूद आरोप लगाने वाले छात्रों ने उसकी बात नहीं मानी और उसके साथ कथित तौर पर लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। विनय के मुताबिक, उसे बचाने के लिए जब उसके गांव के अन्य छात्र मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना में कई छात्रों को चोटें आईं, जिसके बाद घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया।
इलाज के बाद विनय पासवान ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर अमाव गांव के अजय राम, मनीष राम, मुनीब राम, प्रदीप राम, हरिसेवानंद राम समेत 7-8 अज्ञात छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल छात्रों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।